समुद्र किनारे बैठकर मस्ती कर रही थीं मां-बेटी, तभी आई जोर की लहर और खींच ले गई अंदर, Video देख कांप जाएंगे

Viral Video: बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि समुद्र की लहरों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समुद्र की लहरें कब जानलेवा हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके बाद भी कुछ लोग बेवकूफाना हरकत करने से बाज नहीं आते हैं और अपनी जान गंवा बैठते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • छोटी सी गलती ने उड़ा दिए होश
  • वीडियो देख कभी नहीं करेंगे गलती
  • डेढ़ मिनट का बेहद खतरनाक वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों की चीख निकल जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के होश उड़ा रहा है। यह वीडियो समुद्र के किनारे से सामने आया है। इसमें एक मां-बेटी समुद्र के किनारे बैठकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। हालांकि, तभी एक खतरनाक लहर मां-बेटी तक पहुंचती है और उन्हें अपने भीतर खींच ले जाती है। इसके बाद वीडियो में जो नजर आता है, वह रूह कंपाने वाला है।

End of Feed