वायरल न्यूज़

Viral: ब्रिटिश शख्स ने गाया मनोज तिवारी का सुप्रसिद्ध गाना, 'रिंकिया के पापा' सॉन्ग गाकर सभी को कर दिया हैरान

इंस्टाग्राम पर एक ब्रिटिश शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मनोज तिवारी का गाना 'रिंकिया के पापा' गा आ रहा है। उसके द्वारा गाया गया भोजपुरी का ये सुप्रसिद्ध गाना काफी फेमस हो रहा है।

Image

ब्रिटिश शख्स ने भोजपुरी में गाया गाना (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटिश शख्स ने गाया भोजपुरी गाना
  • मनोज तिवारी का शानदार गाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Charles Dobara Singing Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने के शौकिन पहले सिर्फ देश में ही हुआ करते थे लेकिन अब विदेशों में भोजपुरी गानों का जलवा देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक ब्रिटिश शख्स ने भोजपुरी का एक गाना गाया है, जो बेहद ही शानदार है। ब्रिटिशर्स के इस गाने को सुनकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे। शख्स का ये वीडियो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाले शख्स का नाम चार्ल्स डोबरा है, जो एक ब्रिटिश मूल के एक लेखक और निर्माता हैं। चार्ल्स सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर अपने वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इस वीडियो में उन्होंने भोजपुरी गायक व पॉलिटिशियन मनोज तिवारी के लोकगीत 'रिंकिया के पापा' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी हिंदी सुनने लायक है।

ब्रिटिश शख्स ने भोजपुरी में गाया गाना

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत अच्छा प्रयास है, एक दिन आप अच्छे सिंगर बन जाएंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आपको इंडिया में रहना चाहिए। बता दें, इस वीडियो को 'charlesdobara' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 920 लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article