Viral Video: करियर में आगे बढ़ने के लिए छोटे शहरों से निकलकर बच्चे दूसरे शहरों में पढ़ाई करने जाते हैं। ऐसे में उनको तमाम तरह के संघर्ष और तनाव से भी गुजरना पड़ता है जो कि सफल बनने के लिए जरूरी भी है। वहीं, हॉस्टल और पीजी (पेइंग गेस्ट) में लोगों को अच्छे दोस्त भी मिलते हैं जिनके साथ वाइब मैच हो जाती है। पढ़ाई के आगे बढ़ते ही दोस्ती भी सिर चढ़ने लगती है। फ्रेशर पार्टी से लेकर फेयरवेल तक कई मौके आते हैं जब जमकर मस्ती होती है। हालांकि, इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वो परीक्षा से एक दिन पहले की मस्ती का है। गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को परीक्षा से एक रात पहले मस्ती और डांस करते देखा जा सकता है।
इंस्टाग्राम पर पर वीडियो को 'परीक्षा से एक रात पहले' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। इसमें हॉस्टल की लड़कियां फहाद फासिल अभिनीत मलयालम फिल्म आवेशम के गाने 'इल्लुमिनाती' पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शुरुआत में एक लड़की अपने कमरे की ओर दौड़ती नजर आती है। वह दूसरी दिशा में इशारा कर रही है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि हॉस्टल लाइफ कितनी खूबसूरत होती है। एक तरफ एग्जाम की तैयारी का प्रेशर है तो वहीं, दूसरी तरफ उस प्रेशर से बचने के लिए मौज-मस्ती भी है। जब आप इन लड़कियों को ऐसे मस्ती करते देखेंगे तो आपको भी अपनी कॉलेज लाइन के गोल्डन दिन याद आ जाएंगे। इस वीडियो को अब तक करीब 2 करोड़ 94 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, इसे 23 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 4 लाख 82 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया। वीडियो पर 7 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए।
इस वीडियो पर कई यूजर्स के कमेंट भी आए। एक यूजर ने लिखा कि, 'लड़कियां कब से लड़कों की टिप्स फॉलो करने लगी हैं?' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'उसके पिता लोकल ट्रेनों में दिन-रात सफर करके, बॉस के ताने सुनकर, दिन में सिर्फ़ एक बार खाना खाकर उसके लिए पैसे बचाते हैं और सोचते हैं कि मेरी बेटी हॉस्टल जाकर अच्छी पढ़ाई करेगी और अपना नाम रोशन करेगी। लेकिन उनकी बेटी इंस्टाग्राम पर अपने कूल्हे हिला रही है।'
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
