वायरल न्यूज़

इस भिखारी की एक्टिंग देख बड़े-बड़े एक्टर हो जाएंगे फेल, हर महीने कमाता है 8 लाख रुपया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 7, 2024, 02:01 PM IST

Ajab Gajab News: चीन का यह अनोखा भिखारी असल में काफी अमीर है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह कोई भिखारी नहीं, बल्कि चीन के मशहूर एक्टर लू जिंगांग हैं।

Image

अजीबो गरीब भिखारी (ट्विटर)

Ajab Gajab News: आपने राह चलते कई सारे भिखारी देखे होंगे, जो तरह-तरह की तरकीबों से भीख मांगते नजर आए होंगे। ज्यादातर लोग मजबूरी में भीख मांगते हैं, तो कई बार लोगों के हाथ-पैर सही होने के बाद भी भीख मांगकर खाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे बनावटी भिखारी की कहानी बताने जा रहे हैं, जो असल में भिखारी नहीं है। इसके बाद भी वह भीख मांगकर हर महीने 8 लाख रुपये कमाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह कोई भिखारी नहीं बल्कि एक एक्टर है।

दुनिया का सबसे अनोखा भिखारी

चीन का यह अनोखा भिखारी असल में काफी अमीर है। यह भिखारी पिछले 12 सालों से सिर्फ भीख मांगकर अच्छी खासी कमाई कर रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह कोई भिखारी नहीं, बल्कि चीन के मशहूर एक्टर लू जिंगांग हैं। लू जिंगांग हर दिन एक बिजी चौराहे पर भीख मांगते हैं। वह भीख मांगने के लिए अपने चेहरे को ऐसा बनाते हैं, जिसे देखकर कोई भी उन्हें भिखारी समझ बैठता है और उन पर दया खाकर उन्हें पैसे दे देता है। इसके अलावा लोग उन्हें खाना-पीने का सामान भी देते हैं।

सरकारी नौकरी वाले से भी ज्यादा कमाते हैं जिंगांग

यह चीनी एक्टर शानदार अभिनय कौशल की बदौलत अच्छी-खासी कमाई कर रहा है। लू जिंगांग अपना चेहरा बिल्कुल मासूम जैसा बनाते हैं और लोग उन पर तरस खाकर उन्हें पैसे देते हैं। वह एक पेशेवर अभिनेता हैं। पिछले 12 सालों से लू जिंगांग चीन के हेनान प्रांत स्थित 'किंगमिंग शांगहे गार्डन' नाम की बहुत ही खूबसूरत जगह पर भीख मांगते हैं। वह अपने चेहरे को गंदगी से ढक लेते हैं। इसके अलावा वह उदास चेहरा बनाते हैं। साथ ही वह फटे-पुराने कपड़े पहनते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह हर महीने लगभग 8 लाख रुपये कमाते हैं। जबकि चीन में सबसे ज्यादा सैलरी 3 लाख रुपये है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article