Unique Way Selling Clothes Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। इस वीडियो में आपको एक कमाल का सेल्समैन नजर आएगा, जिसके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते। दरअसल, वीडियो (Viral Video) में एक बच्चा दिख रहा है, जिसके सेलिंग का अंदाज देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर आप भी काफी मौज लेने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बच्चा अनोखे अंदाज में कपड़ा बेचता नजर आ रहा है। इसके सेलिंग को अंदाज को देखकर लोग इसे दुनिया का सबसे छोटा सेल्समैन भी बोल रहे हैं। हालांकि, ये बच्चा सच में किसी दुकान पर काम करता है या फिर मस्ती करने या वीडियो बनाने के लिए ऐसा कर रहा है, ये मालूम है। इसके बारे में हमारे पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि, इसके बोलने का अंदाज आपका दिल जीत लेगा।
अनोखे अंदाज में बच्चे का कपड़ा सेलिंग करते हुए वीडियो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पहन के जाओगी तो पड़ोसन भी जल मरेगी वाली लाइन मजेदार लगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये बच्चा पहले से ही ट्रेनिंग लेकर आया है। बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 27 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
