Shocking Video: बाल बांधने का नहीं मिला फीता तो दीदी ने चोटी में लपेट लिया जहरीला सांप! आगे जो हुआ देखकर कांप उठेंगे

Shocking Video: इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की ने अपनी चोटी में एक जहरीला करैत सांप लपेटा हुआ है। पहली नजर में लगेगा कि हो सकता है कि यह नकली सांप हो। हालांकि, थोड़ी देर में ही करैत सांप लड़की के सिर पर रेंगता हुआ उसके चेहरे की तरफ चला जाता है।

Shocking Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जिसे देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। आपने देखा होगा कि लोगों का अटेंशन पाने के लिए आजकल के बच्चे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे पहली बार देखने पर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो ऐसा है जिसे देखकर यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। यह वीडियो एक लड़की और एक जहरीले करैंत सांप से जुड़ा है।

Snake in hair

बालों में सांप (इंस्टाग्राम)

हैरान करने वाला वीडियो

इंटरनेट पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की ने अपनी चोटी में एक जहरीला करैत सांप लपेटा हुआ है। आप देख पाएंगे कि यह सांप उस लड़की के सिर पर रेंग रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को kashikyatra नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ऐसा है जिसने लोगों की हालत खराब कर दी है। इसके बाद भी वीडियो को करोड़ों लोगों ने देख लिया है। इसके अलावा वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं। देखें वीडियो-

End of Feed