Slipper Pakora Video: हममें से अधिकतर लोगों ने बचपन में गलती के बाद मम्मी के हाथ से चप्पल से मार खाई है। हालांकि, शायद ही किसी ने असली में चप्पल खाई होगी। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें आप देख पाएंगे कि लोग असली चप्पल खाने के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल, इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक महिला कढ़ाई में चप्पलों को तल रही है।
वायरल हुआ चप्पल वाला पकौड़ा
दरअसल, महिला चप्पल के आकार का पकौड़ा बनाती दिख रही है। जिसे खाने के लिए लोग लाइन लगाकर पहुंचे हैं। आपने आमतौर पर ब्रैड पकौड़ा और तरह-तरह की पकौड़ी ही देखी होगी। लेकिन इस वीडियो में महिला चप्पल के आकार का पकौड़ा बनाती दिख रही है। पहली नजर में तो आपको लगेगा कि महिला चप्पल को ही बेसन के घोल में मिलाकर तल रही है। देखें वीडियो-
जिन्हें लग रहा है कि यह असली चप्पल है, उनके लिए बता दें कि यह चप्पल के आकार का पकौड़ा है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है और महिला ने इन पकौड़ों को चप्पल के आकार का कैसे बनाया है। वीडियो को @thelittlegillu7802 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'अभी तक मम्मी की नकली चप्पल खायी होगी, असली चप्पल तो अभी खाओ।'
