वायरल न्यूज़

निहत्थे लड़के से थर-थर कांपने लगा शेरों का पूरा झुंड, वायरल हुआ होश उड़ाने वाला वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 25, 2025, 10:39 AM IST

Sher Ka Video: अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़का अकेले ही शेर के झुंड में पहुंच गया। इधर लड़के को अपने करीब आता देख शेर भी थर-थर कांपते हुए नजर आते हैं।

Image

शेर के झुंड में अकेले पहुंचे लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। (photo/Instagram)

Sher Ka Video: जंगल की दुनिया में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि दूसरे जानवर इससे दूरी बनाकर रखते हैं। मगर क्या हो जब वही जंगल का राजा एक निहत्थे लड़के सामने भीगी बिल्ली बनकर रह जाए। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें शेरों का पूरा झुंड निहत्थे लड़के के सामने थर-थर कांपता हुआ नजर आया है।

लड़के से डर गया शेर का झुंड

होश उड़ाने वाले वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शेरों का पूरा झुंड पिंजरे में बंद है। देखकर ही शेर भूखे नजर आते हैं। उन्हें भोजन की तलाश है। मगर तभी एक लड़का पिंजरे में दाखिल होता है। लगता है भूखे शेरों का झुंड उसपर टूट पड़ेगा। मगर इससे इतर फ्रेम में कुछ नजर आया सचमुच यकीन करना मुश्किल होगा। इसमें देखेंगे कि भूखे शेर मुंह खोले बैठे हैं। मगर लड़का हाथ के इशारे से उन्हें ऐसा डराता है कि शेरों का झुंड इधर उधर भागने लगा। किसी की उसे नुकसान पहुंचाने की हिम्मत नहीं पड़ती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इंस्टाग्राम पर basedofpashtuns नाम के हैंडल से शेयर हुआ ये वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article