Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन दर्जनों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स का माथा खराब हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर लोगों का माथा खराब हो गया है। सबसे हैरान करने वाला है कि यह वीडियो किसी स्कूल से सामने आया है। इस वीडियो में स्कूली छात्राएं कुछ ऐसा काम करती दिख रही हैं, जिसे देख इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई है।
स्कूली छात्राओं का वायरल वीडियो
दरअसल, इस वीडियो में स्कूल की छात्राएं अजीबोगरीब तरह का डांस करती दिख रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह रील्स बनाने के लिए डांस कर रही हैं। हो सकता है कि स्कूल में कुछ फंक्शन चल रहा हो और छात्राएं इसी फंक्शन में डांस कर रही हैं। हालांकि, उनके डांस करने का तरीका लोगों को अजीब लग रहा है। इंटरनेट पर इन छात्राओं के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह डांस करती दिख रही हैं। सबसे पहले देखें यह वीडियो-
आप देख पाएंगे कि छात्राएं उछल-उछलकर डांस कर रही हैं और अपने इस डांस वीडियो को फोन में रिकॉर्ड भी कर रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए अब 'शिक्षा के मंदिर' में भी रील्सबाजी चालू हो गई है। आपको बता दें कि इस वीडियो को vishakha_nandal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।
