वायरल न्यूज़

OMG: सुहागरात पर दुल्हन की अजीबोगरीब डिमांड पर दूल्हे के उड़े होश, पहले बीयर और गांजा पिलाएगा तभी..

Ajab Gajab News: शादी के बाद सुहागरात पर पति ने अपनी पति से पूछा कि उसे क्या चाहिए? इस पर पत्नी ने अपने दूल्हे से बीयर और गांजे की मांग कर डाली। यह सुनते ही दूल्हे के होश उड़ गए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: यूपी के सहारनपुर से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक दुल्हन ने अपनी सुहागरात पर पति से बेहद अजीबोगरीब डिमांड कर डाली। पत्नी की डिमांड सुन जहां एक तरफ दूल्हे के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई वहीं दूल्हे के घरवालों के भी होश उड़ गए। दरअसल, पत्नी ने सुहागरात पर अपने पति से बीयर और गांजा की मांग कर डाली। पत्नी ने साथ ही शर्त रखी कि बीयर और गांजा मिलने पर ही वह हाथ लगाने देगी।

सहारनपुर से आया हैरान करने वाला मामला

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में पत्नी किसी से बीयर और गांजा मांग रही है। यह हैरान करने वाला मामला 15 दिसंबर का है। बता दें कि जनकपुरी थाना क्षेत्र के देवपुरम के रहने वाले युवक की शादी बिचौलिए ने करवाई थी। आरोप है कि बिचौलिए ने दूल्हा पक्ष से शादी के लिए 85 हजार रुपये लिए थे। बिचौलिए ने बताया था कि युवती पंजाब की रहने वाली है। दोनों की शादी सहारनपुर में ही हुई।

दुल्हन ने सुहागरात पर की बीयर और गांजे की डिमांड

शादी के बाद सुहागरात पर पति ने अपनी पति से पूछा कि उसे क्या चाहिए? इस पर पत्नी ने अपने दूल्हे से बीयर और गांजे की मांग कर डाली। यह सुनते ही दूल्हे के होश उड़ गए। दूल्हे ने पहले तो इसे मजाक समझा, लेकिन जब दुल्हन जिद पर अड़ गई तो दूल्हा भागकर अपने परिवारजनों के पास गया। दूल्हे ने बताया कि बिचौलिए ने नशेड़ी लड़की से उसकी शादी करा दी। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने तुरंत पुलिस बुलाई ली। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया। दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article