Dance on Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों खेसारी लाल यादव सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। उनके गानों और वीडियो को न सिर्फ भोजपुरी बोलने वाले लोग बल्कि अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग भी पसंद करते हैं। आपको हर गली-चौराहे पर खेसारी लाल यादव के गानें सुनने को मिल जाएंगे। आजकल शादी और पार्टियों में भी खेसारी लाल यादव के गाने खूब बजते सुनाई देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा।
लड़की का डांस (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Optical Illusion: RCB के फैन ही बता पाएंगे तस्वीर में छिपा नंबर, एबी डिविलियर्स से है खास कनेक्शन
लड़की ने रियल में उड़ा दिया गर्दा
इस वीडियो में एक लड़की खेसारी लाल यादव के गाने पर डांस करती नजर आ रही है। सबसे मजेदार बात यह है कि इस गाने पर लड़की जिस जोशीले अंदाज में डांस करती दिख रही है, वह बहुत ही जबरदस्त है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सफेद लहंगा-चोली पहनकर डांस कर रही है। इस दौरान डीजे पर खेसारी लाल यादव का गाना 'एगो बात बताई' बजने लगता है। अचानक लड़की के अंदर जाने कहां से जोश आता है, वह फुल एनर्जी के साथ डांस करने लगती है। देखें वीडियो-
जिस तरह लड़की खेसारी लाल यादव के गाने में झूमकर नाचती है और जमीन पर कूदती है, वहां पर रियल में गर्दा उड़ जाता है। आप देख सकते हैं कि जमीन पर धूल ही धूल नजर आने लगती है। आपने शायद ही ऐसा वीडियो कभी देखा होगा, जो इस कहावत को चरितार्थ करे कि डांस से गर्दा उड़ा दिया। वीडियो बहुत ही जबरदस्त है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dancer_vikash08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
