माउंटेन क्लाइंबिंग करते हुए फिसली लड़की, लड़के ने हीरो की तरह बचाई जान, यूजर्स बोले - साउथ फिल्म की शूटिंग चल रही है क्या

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की गई है, जिसमें एक लड़की माउंटेन क्लाइंबिंग के दौरान पहाड़ से फिसलती नजर आ रही है, तभी वहां मौजूद एक लड़का उसे हीरो स्टाइल में बचाने पहुंचता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • माउंटेन क्लाइंबिंग के दौरान फिसली लड़की
  • हीरो स्टाइल में बचाने पहुंचा लड़का
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Mountain Climbing Shocking Video: जिंदगी में एडवेंचर न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। हर इंसान की जिंदगी कुछ न कुछ रोमांचक जरूर होता है। इसके लिए लोग तरह-तरह की एडवेंचर एक्टिविटी करते हैं। इसी एडवेंचर एक्टिविटी में माउंटेन क्लाइंबिंग भी आता है, जिसका एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो में एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान हुए घटनाक्रम को दर्शाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की माउंटेन क्लाइंबिंग के दौरान पहाड़ से फिसलती नजर आ रही है। इस दौरान वहां मौजूद एक लड़का उसे बचा लेता है। लड़के के बचाने का तरीका देख आपके मुंह से एक ही बात निकलेगी - हीरो माफिक स्टाइल है रे बाबा! हालांकि, ये वीडियो बेहद ही खतरनाक है और लोगों का कहना है कि अगर समय पर लड़का नहीं पहुंचता तो लड़की की जान भी जा सकती थी।

End of Feed