वायरल न्यूज़

Viral Video: मजाक में बहन के बेटे को पटक दिया, फिर जो हुआ हंसी छूट जाएगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 27, 2024, 10:41 AM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की अपने बहन के बेटे को घर में कलाबाजी सिखाती है। मगर इसी उसने बच्चे को उठाकर ही पटक दिया। फ्रेम में फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे।

Image

बहन के बेटे से मजाक करना लड़की को भारी पड़ गया। (Photo/X.com)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं. कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जब एक लड़की को अपने बहन के बेटे से मजाक करना भारी पड़ गया। इसमें देखेंगे कि लड़की ने मजाक के चक्कर में बहन के बेटे को गलती से उठाकर पटक दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आता है देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। बच्चे से मजाक करते हुए लड़की का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है, इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बहन के बेटे को पटक दिया

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि लड़की अपनी बहन के यहां घूमने पहुंची है। यहां वो बहन के बेटे के साथ भी मस्ती करती है। अब इसके बाद जो कुछ होता है सब कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि लड़की ने कैमरा ऑन किया और बच्चे के साथ मजाक करती है। इसमें लड़का भी मौसी के साथ खूब मस्ती करता है। इसी बीच लड़की ने बच्चे को गोद उठाकर फ्लिप कराना चाहा। मगर उसकी यही कोशिश बड़ी गलती हुई। फ्रेम में आगे देखेंगे कि लड़की बच्चे को ठीक से पकड़ नहीं पाई और बैलेंस बिगड़ गया। देखकर लगता है कि जिस बच्चे को कलाबाजी सिखानी थी उसे ही पटक दिया।

देखिए वायरल वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि लड़का इतनी बुरी तरह गिरता है कि धड़ाम की तेज आवाज आती है। इधर लड़की बच्चे को तुरंत संभालते हुए माफी भी मांगती है। मगर बच्चे का रोना बंद नहीं होता। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो मजेदार वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article