वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 786 के बीच कुण्डली मारकर बैठ गया है 789, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे खिलाड़ी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 13, 2024, 03:12 PM IST

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें आपको 789 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसे ढूंढने के लिए 10 सेकंड का समय मिला है।

Image

आखिर कहां छिपा है 789 (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है 789
  • ढूंढने के लिए मिला 10 सेकंड का समय

Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रहा है, जिसे सॉल्व करने में कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में लोगों के पसीने छूट जाएंगे। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर (Optical Illusion Viral News) को सुलझा देते हैं तो आप खिलाड़ी कहलाएंगे। वायरल हो रही इस तस्वीर की बात की जाए तो इसमें 789 छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 10 सेकंड का समय भी दिया गया है तो क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे? कहा जा रहा है कि अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) अच्छा होगा तो आप इस तस्वीर को आराम से सॉल्व कर लेंगे। इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि अगर कोई पढ़ने वाला छात्र होगा तो उसके लिए ये तस्वीर काफी अच्छी साबित होने वाली है। ऐसी तस्वीरों को सॉल्व करने में दिमागी विकास होता है।

Optical Illusion Eye Test Solution

यहां छिपा हुआ है 789

यहां छिपा हुआ है 789

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) में अगर आपने 789 ढूंढ लिया हो तो हमें कमेंट कर आप बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी तक आप नहीं ढूंढ पाए हैं तो ज्यादा परेशान ना होइए। जब आप ऊपर दिए गए तस्वीरों को ध्यान से देखिए तो वहां आपको लाल रंग का एक सर्कल दिखाई देगा। इस सर्कल में आपको 789 दिख जाएगा। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article