Viral Video: ताजमहल में डांस करके जर्मन कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया अनुभव, बताई अपनी पर्सनल फीलिंग

Viral Video: इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई छोटी क्लिप में वह वास्तव में भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। जर्मन इन्फ्लुएंसर ने मैरून कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ है और वह कुलदीप मानक के गाने "जिंद काढ़ के" पर थिरक रहे हैं।

Viral Video: आजकल विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स भारतीय परंपराओं, संस्‍कृति और हिन्‍दी गानों को लेकर कंटेंट बना रहे हैं। ऐसे ही एक जर्मन कंटेंट क्रिएटर नोएल रॉबिन्स ने अपने उल्लेखनीय डांस टैलेंट से भारतीय फॉलोवर्स को एक बार फिर चौंका दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्‍स के दिलों को जीता है। हाल ही में उन्‍होंने ताजमहल के बाहर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद उनका वीडियो काफी ज्‍यादा वायरल हो गया। अब उनके इस वीडियो को काफी ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है।

जर्मन कंटेंट क्रिएटर।

अनुभव शेयर कर कही ये बात

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई छोटी क्लिप में वह वास्तव में भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। जर्मन इन्फ्लुएंसर ने मैरून कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ है और वह कुलदीप मानक के गाने "जिंद काढ़ के" पर थिरक रहे हैं। उनके डांस मूव्स ने कई दर्शकों का ध्यान खींचा, जिन्होंने मुस्कुराते हुए उस व्यक्ति की सराहना की। वायरल हो रही रील के कैप्शन में लिखा है, "राजकुमार जैसा महसूस हुआ! प्रतिष्ठित ताजमहल का जीवंत दृश्य।" शेयर किए जाने के बाद से इस क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चार लाख से अधिक लाइक और सात मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

End of Feed