वायरल न्यूज़

मजदूर की बॉडी देखकर होश खो बैठा पहलवान, पास जाकर बोला- ये है असली मेहनत

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 28, 2024, 08:44 AM IST

Desi Bodybuilder Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि पहलवान एक मजदूर की बॉडी देखकर उसका फैन बन गया। वो मजदूर के पास जाता है और उसकी खूब तारीफ करता है।

Image

मजदूर की बॉडी देखकर हिल गया पहलवान। (Photo/X.com)

Desi Bodybuilder Ka Video: आज के दौर में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। शुडौल शरीर चाहता है। इसके लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। खानपान में बदलाव तक किया जाता है ताकि बॉडी अच्छी बन जाए। इसके बाद भी बॉडी को अच्छी शेप देना काफी मुश्किल होता है। मगर अभी एक ऐसे शख्स का वीडियो वायरल है जो शायद ही कभी जिम में गया हो। मगर उसकी बॉडी ने खुद एक पहलवान को हैरान कर दिया। वो उसकी बॉडी देखकर हिल गया। दरअसल वो शख्स कोई और नहीं बल्कि एक साधारण सा मजदूर था, जो दिनभर मेहनत करके अपना पेट पालता है। मगर इस मजदूर की बॉडी इतनी जबरदस्त है कि कोई भी देखे तो नजर ही ना हटा पाए।

पहलवान भी बोला ये है असली मेहनत

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि एक पहलवान गाड़ी में सवार है। वो सड़क से गुजर रहा था कि तभी उसकी नजर सड़क किनारे काम कर रहे एक मजदूर पड़ी। पहलवान उसकी बॉडी देखकर होश खो बैठा और उसका फैन हो गया। उसने तुरंत कैमरा ऑन किया और उसका वीडियो बनाने लगा। पहलवान खुद कहता है कि उसकी बॉडी देखो। ये है असली मेहनत। कटिंग भी देखने लायक है। इसके बाद शख्स मजदूर की खूब तारीफ करता है।

देखिए वीडियो

शख्स तारीफ करते हुए कहता है कि आपकी बॉडी बहुत जबरस्त है। ये है असली मेहनत। मालूम हो कि मजदूर का ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @Preeti_bhokar नाम के हैंडल पर शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article