वायरल न्यूज़

Viral Video: गुलाब जामुन के लिए ललचाया मां का मन, चकमा देकर बेटी की थाली से खाया, लोग बोले- 'आ गया है असली कलयुग'

Viral Video: आप देख सकते हैं कि मां का मन बेटी की थाली में रखा गुलाब जामुन देखकर ललचा जाता है। इसके बाद मां चालाकी दिखाती है और बेटी की थाली में रखा गुलाब जामुन गटक जाती है।

Image

मां बेटी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मां-बेटी का फनी रील्स हुआ वायरल
  • मां ने चालाकी से खाया बेटी का गुलाब जामुन
  • मां का मुंह ताकती रह गई बेटी

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों फनी रील्स की भरमार देखने को मिलती है। हर कोई आजकल रील्स का दीवाना है और ज्यादातर लोग अपने फोन में कई-कई घंटे रील्स देखते रहते हैं। वहीं कुछ लोग रील्स बनाते भी हैं। यूजर्स को सबसे ज्यादा ऐसे रील्स पसंद आते हैं, जो फनी होते हैं। इसी क्रम में एक रील्स इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर रहा है। यह रील्स ऐसा है, जिसे देखकर आप शायद ही अपनी हंसी रोक पाएंगे।

मां-बेटी का बहुत ही मजेदार वीडियो

वायरल रील्स एक मां और बेटी से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है मां अपनी बेटी के साथ खाना खाने बैठी है। इस दौरान दोनों की थाली में एक-एक गुलाब जामुन रखा दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं कि मां का मन बेटी की थाली में रखा गुलाब जामुन देखकर ललचा जाता है। इसके बाद मां चालाकी दिखाती है और बेटी की थाली में रखा गुलाब जामुन गटक जाती है। मां जिस चालाकी से बेटी की थाली में रखा गुलाब जामुन खाती है, उसने यूजर्स को ठहाके मारकर हंसने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो-

इस वीडियो को देखखर आप यकीनन अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देख पाएंगे कि मां अपनी बेटी को सबसे पहले अपनी थाली में रखे गुलाब जामुन का लालच देती है। इसके बाद जैसे ही बेटी अपनी मां की थाली में रखा गुलाब जामुन लेने की कोशिश करती है, मां जल्दी से बेटी की थाली में रखा गुलाब जामुन उठा लेती है और खुद गटक जाती है। वीडियो को pariverma9109 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article