Video: मेमने के लिए खुदा बनकर आया कुत्ता, तेंदुए से लड़कर बचाई जान, खुद हो गया लहूलुहान

Viral Video: आप देख सकते हैं कि भोटिया नस्ल का एक पहाड़ी कुत्ता भेड़ के बच्चों की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते और तेंदुए में दोनों में काफी देर तक लड़ाई चलती रहती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिमाचल से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
  • भगवान बनकर मेमने की रक्षा करता है कुत्ता
  • खुद जख्मी होकर तेंदुए से बचाई मेमने की जान

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पहाड़ी कुत्ते ने अपनी जान पर खेलकर मेमने की जान बचाई। वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप देख सकते हैं कि कुत्ता भगवान बनकर मेमने की रक्षा करने आता है और अपनी जान पर खेलकर तेंदुए से उसकी जान बचाता है। इस दौरान कुत्ता बुरी तरह से जख्मी भी हो जाता है, लेकिन मेमने को कुछ होने नहीं देता है। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

dog (11)

कुत्ते और तेंदुए की लड़ाई

वायरल वीडियो देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

वायरल वीडियो हिमाचल की सैंज घाटी का है। वीडियो में आप कुत्ते और तेंदुए की खौफनाक लड़ाई देख सकते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि भोटिया नस्ल का एक पहाड़ी कुत्ता भेड़ के बच्चों की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते और तेंदुए में दोनों में काफी देर तक लड़ाई चलती रहती है। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने लड़ाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो-

End of Feed