वायरल न्यूज़

Jugaad Video: बर्तन साफ करने के लिए भाभी ने भिड़ाया ऐसा देसी जुगाड़, देखकर लोग बोले- 'इसे दो भारत रत्न'

Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में बर्तन धोने के लिए भाभी ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसने अच्छे-अच्छों को बोलती बंद कर दी।

Image

भाभी ने तो गदर काट दिया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी का अनोखा जुगाड़
  • बर्तन धोने का अंदाज देखकर सब दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Jugaad Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। कुछ नजारे तो इतने फनी (Funny Video) होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ नजारे (Indian Jugaad) ऐसे होते हैं, दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन नजारों पर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) का एक हाहाकारी वीडियो (FUnny Jugaad) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप सन्न रह जाएंगे। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे- 'इन्हें ही भारत रत्न दो' ।

ये तो हम सब जानते हैं देश-दुनिया में इन दिनों जुगाड़ टेक्नोलॉजी की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। जुगाड़ से लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना रहे हैं, जिसे देखकर बड़े-बड़े सूरमा भी हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको जुगाड़ का एक से एक हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके देसी भाभी मस्त अंदाज में बर्तन धो रही हैं। भाभी जिस अंदाज में पाइप को सिर पर रखकर बर्तन धो रही हैं, उसने बड़े-बड़े सूरमाओं को चौंका दिया। देखें ये मजेदार वीडियो...

भाभी का हाहाकारी अंदाज

इस जुगाड़ को देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'swatiprajapatitop10' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये इंडिया है भाई यहां कुछ भी हो सकता। किसी का कहना है कि भाभी ने तो पूरा सिस्टम ही बदल दिया। कुछ का कहना है के ये आइडिया भारत से बाहर नहीं जाए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article