Viral Video: चलती गाड़ी की बोनट पर खड़े होकर हवाबाजी दिखा रहे थे लड़के, फिर हुआ ऐसा कि निकल गई हेकड़ी

Shocking Video: आप देख पाएंगे कि लड़कों को अपनी सुरक्षा की भी चिंता नहीं थी। इसके साथ ही उन्हें सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की भी परवाह नजर नहीं आती है। हालांकि, तेज स्पीड में आगे बढ़ रही गाड़ी के सामने अचानक एक ट्रैक्टर आ जाता है। जैसे ही कार चालक अपने सामने ट्रैक्टर को देखता है, वैसे ही उसे झटके में ब्रेक लगाना पड़ जाता है।

Shocking Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाते होंगे। सोशल मीडिया पर आजकल मशहूर होने की एक होड़ सी मची हुई है। इस चक्कर में आजकल के युवा किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कई बार वह इस चक्कर में ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जिससे उनकी जान पर बन आती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी।

Stunt Video (2)

कार से गिरे युवक (एक्स)

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि चार युवक एक चलती गाड़ी की बोनट पर खड़े हैं। वीडियो में नजर आता है कि चारों युवक कार की बोनट पर खड़े होकर रील्स बना रहे हैं। दरअसल, चारों युवक हवाबाजी दिखाने के चक्कर में ऐसा कर रहे थे। इसके बाद वीडियो में जो होता है, उसकी उम्मीद शायद युवकों को भी नहीं रही होगी। आप देख पाएंगे कि युवक जिस गाड़ी की बोनट पर खड़े हैं, वह एक काफिले के साथ चल रही है। यह गाड़ी काफी तेज रफ्तार में सड़क पर लहराती हुई चलती दिख रही है। इसी गाड़ी की बोनट पर चारों लड़के खड़े होकर स्टंट कर रहे होते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed