वायरल न्यूज़

Viral Video: भोजपुरी गाने पर रूस महिला ने भारतीय लड़के के साथ किया ऐसा डांस, देखने से खुद को नहीं रोक पाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रूसी महिला भारतीय लड़के के साथ भोजपुरी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही है। जिसने भी यह डांस वीडियो देखा वो झूमने लगा।

Image

भोजपुरी गाने पर रूसी महिला का गर्दा डांस (तस्वीर साभार- @harsh_tivari_dancer)

Viral Video: आज कल आपको सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में डांस (Dance Video) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको दीवाना बना दिया है। क्योंकि, इस डांस वीडियो (Dance Viral Video) में भोजपुरी गाने पर एक भारतीय लड़के ने रूसी महिला के साथ जबरदस्त डांस किया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ डांस वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं, कुछ डांस ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। इस वीडियो में एक रूसी महिला भारतीय लड़के के साथ भोजपुरी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। जिस तरह से वो लटके-झटके लगा रही है, उसने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है और यूजर्स बार-बार इस डांस वीडियो को देख रहे हैं। पहले आप भी देखें डांस वीडियो...

हाहाकारी डांस वीडियो

इस डांस वीडियो को देखने के बाद आपको भी झूमने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'harsh_tivari_dancer' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस डांस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रूस महिला ने तो गर्दा उड़ा दिया है। कुछ का कहना है कि काफी हाहाकारी डांस है। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा कमें कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article