वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: ऑफिस के कंपटीशन में कर्मचारी ने जीता iPhone 17, घर लाकर डिब्बा खोला तो उड़ गए होश

Ajab Gajab News: कर्मचारी आईफोन का डिब्बा पूरे उत्साह के साथ अपने घर लेकर पहुंचा और पत्नी के सामने इसे खोला। हालांकि, जैसे ही डिब्बा खुला उसके चेहरे की रंगत उड़ गई। उसने देखा कि आईफोन के डिब्बे के अंदर फोन की जगह सिरेमिक टाइल्स, चॉकलेट और लॉलीपॉप रखे गए थे।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (iStock)

Ajab Gajab News: अगर आप कहीं काम करते होंगे तो आपने भी अपनी कंपनी की ईयर-एंडर पॉर्टी एंजॉय की होगी। ऐसी पार्टियों में कर्मचारियों के बीच कोई न कोई कंपटीशन आयोजित किया जाता है। इसमें विजयी कर्मचारी को कोई न कोई गिफ्ट दिया जाता है। चीन की एक कंपनी में जब एक कर्मचारी ने इसी तरह के कंपटीशन में हिस्सा लिया तो उसे ऑफिस की तरफ से iPhone 17 Pro Max फोन गिफ्ट में दिया गया। इससे कर्मचारी काफी ज्यादा खुश था। हालांकि, जब कर्मचारी ने घर लाकर फोन का डिब्बा खोला तो उसके होश ही उड़ गए।

कंपटीशन में जीता था आईफोन

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में रहने वाले जियांग जियांग ने अपनी कंपनी की ईयर-एंड पार्टी में हिस्सा लिया था। इस पार्टी में एक कंपटीशन का आयोजन किया गया था, जिसमें वह भी शामिल हुए थे। इस दौरान कंपटीशन जीतने पर कंपनी ने उन्हें विजेता के तौर पर iPhone 17 Pro Max फोन गिफ्ट किया। इससे जियांग काफी ज्यादा खुश हो गए। इसके बाद उन्होंने सोचा कि घर जाकर वह अपनी पत्नी को इतना बड़ा सरप्राइज देंगे।

कर्मचारी ने मांगी सार्वजनिक माफी

खबर के अनुसार, वह आईफोन का डिब्बा पूरे उत्साह के साथ अपने घर लेकर पहुंचे और पत्नी के सामने इसे खोला। हालांकि, जैसे ही डिब्बा खुला उनके चेहरे की रंगत उड़ गई। उन्होंने देखा कि आईफोन के डिब्बे के अंदर फोन की जगह सिरेमिक टाइल्स, चॉकलेट और लॉलीपॉप रखे गए थे। अपनी पत्नी के सामने हुई इस शर्मिंदगी ने उन्हें बेचैन कर दिया। जिसे वह अपनी जीत मान रहे थे, वह उनके लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने इसमें साफ कहा कि अब उन्हें फोन की जरूरत नहीं है। बल्कि उनका जिस तरह से मजाक उड़ाया गया है, इसलिए उनसे सार्वजनिक माफी दी जानी चाहिए। इस घटना के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कर्मचारी की बात का सपोर्ट कर रहे हैं तो कई लोग इसे मजाक के तौर पर लेने की बात कह रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article