Viral: एयरपोर्ट पर बच्चा कहीं भाग न सके, इसके लिए पिता ने लगाई निंजा टेक्निक, देखें वीडियो..

इंस्टाग्राम पर एक पिता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप एयरपोर्ट का नजारा दिख रहा है। इस दौरान शख्स अपने बच्चे को इधर-उधर ना भागने के लिए ऐसा टेक्निक अपनाता है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता ने अपनाया निंजा टेक्निक
  • बच्चा चाहकर नहीं भाग सकता
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ninja Technique Viral Video: मां-बाप अपने बच्चे को संभालने के लिए क्या-क्या नहीं करते। उनका हाथ पकड़कर चलते हैं ताकि वे कहीं इधर-उधर ना चले जाएं। लेकिन कई बार मां-बाप कुछ ऐसा तरीका अपनाते हैं, जिसे देख आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। हाल ही वायरल हुए इस वीडियो को देख आप भी कुछ ऐसा रिएक्शन देंगे। ये वीडियो (Viral Video) काफी मजेदार है, जिसमें एक पिता अपने बच्चे के लिए एक निंजा टेक्निक अपनाता है, ताकि बच्चा कहीं भाग ना सके।

Ninja Technique Viral Video

पिता की निंजा टेक्निक देख रह जाएंगे हैरान (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक पिता अपने बच्चे को लेकर टिकट लाइन में लगता है। लेकिन बच्चे तो इधर-उधर भागेंगे ही, ऐसे में शख्स उसका टी-शर्ट शूटकेस के हैंडल में फंसा देता है। ऐसे में बच्चा कहीं भाग नहीं सकता। इस निंजा टेक्निक को देख सभी यूजर्स काफी हैरान हैं और शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

End of Feed