नदी में फंसी टोयोटा फॉर्च्यूनर को हाथी ने कुछ इस तरह से निकाला बाहर, वायरल हो रहा VIDEO

Viral Video: भारतीय संस्कृति में हाथियों को सदियों से सम्मान दिया जाता रहा है। उनकी बुद्धि, ताकत और वफ़ादारी के लिए उनकी पूजा की जाती है और उन्होंने कई भारतीय राजवंशों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Viral Video: केरल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर इन दिनों काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हाथियों की अविश्वसनीय ताकत को दिखाया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे हाथी एक सफ़ेद टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को नदी से बड़ी बाहर खींच रहा है। हाथी को कार बाहर खींचने के लिए ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ी और बड़ी ही आसानी से उसने अपना काम कर दिया। ये वीडियो हाथी की शक्ति और ज़रूरत पड़ने पर इंसानों की मदद करने की उसकी क्षमता को दर्शाता है।

फॉर्च्यूनर को खींचता हुआ हाथी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी नदी में फंसी हुई दिखाई दे रही है। इसमें केवल सामने का बायां पहिया पानी के ऊपर दिखाई दे रहा है। पहले तो स्थिति तब तक गंभीर लग रही थी जब तक कि एक महावत अपने हाथी थिरुवेगपुरा शंकरनारायणन के साथ मौके पर नहीं पहुंच गया। हाथी ने 2,105 किलोग्राम से 2,135 किलोग्राम वजन वाले वाहन को कुछ ही मिनटों में पानी से बाहर खींच लिया। बता दें कि, टोयोटा फॉर्च्यूनर का वजन 2,735 किलोग्राम तक पहुंच सकता है, जो हाथी के करतब को और भी प्रभावशाली बनाता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ साझा किया गया, 'थिरुवेगपुरा शंकरनारायणन... हमारा छोटा हाथी...।'

End of Feed