Viral Video : यूं तो रोजाना सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन अभी जो वीडियो सामने आया है वो वाकई बेहद प्यारा है। सोशल मीडिया वैसे भी आजकल ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जो कि हर प्रकार के इमोशन को एक ही झटके में लाखों लोगों तक पहुंचा देता है। फिलहाल माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वायरल वीडियो में मां की ममता की दुर्लभ फोटो दिख रही है। वीडियो देखने के बाद आप इसे बार-बार देखेंगे क्योंकि एक मां कैसे अपने बेटे को हर मुश्किल से बचाती है और कैसे उसके दर्द पर अपने लाड का मरहम लगताी है.. इसका लाइव उदाहरण आपको देखने को मिलेगा।
हथिनी और बच्चे का वीडियो वायरल।
क्या है वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हथिनी कुछ दूरी पर खड़ी हुई है और उसका बच्चा वहीं पर खेल रहा है। दरअसल, हाथी का नन्हा और प्यारा सा बच्चा वहीं जमीन पर बैठे पक्षियों के पीछे-पीछे दौड़ लगा रहा है। उस हाथी के बच्चे में ठीक वही ललक देखने को मिल रही है जो जिज्ञासा किसी मानव के छोटे बच्चे में पक्षियों के प्रति होती है। हाथी का बच्चा खेलते-खेलते पक्षियों के पीछे एक-दो चक्कर लगाता और तभी अचानक से उसके कदम लड़खड़ा जाते हैं। संभवत: जैसे ही उसे लगता है कि उसे दर्द हो रहा है तो वह तुरंत अपनी मां के पास चला जाता है। जो फिर अपनी सूंड़ से उसे दुलार कर उसके दर्द को कम करने की कोशिश करने लगती है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर @buitengebieden नामक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर लोग प्यारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘हाथी का अनमोल बच्चा गिर गया तो वो कैसे अपनी मां के पास फिर भागा, ईश्वर उसे बहुत सारा प्यार दे!’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये बहुत प्यारा है।' वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मैं इन जानवरों से बहुत प्यार करता हूं।’ बता दें कि, अब तक इस वीडियो को कुल 17.8 मिलियन से अधिक व्यूज़ और 246.4K लाइक्स मिल चुके हैं।
