Old couple viral video: सोशल मीडिया पर अक्सर शोर-शराबे और मजेदार ट्रेंड वाले वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कभी-कभी कोई छोटा सा भावुक पल भी लोगों का दिल जीत लेता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट (Viral Video) पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसे देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग पति अपनी सो रही पत्नी को बहुत ही प्यार से जगाते नजर आते हैं। दोनों के बीच का यह सच्चा और गहरा प्यार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो की शुरुआत एक शांत कमरे से होती है। बिस्तर पर एक बुजुर्ग महिला गहरी नींद में सो रही होती हैं।
heart touching video: बुजुर्ग दंपति का वीडियो छू रहा दिल, देखें वीडियो (Instagram/theycallmeyash)
लोगों का दिल छू रहा ये वायरल वीडियो
उनके पास खड़े उनके पति उन्हें अचानक या तेज आवाज में नहीं जगाते, बल्कि बहुत ही प्यार से उनके कंधे को हल्के से थपथपाते हैं। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी से कहते हैं, “बहुत सुंदर लगती हो… सच में बहुत सुंदर लगती हो… उठो।” उनकी आवाज में इतना अपनापन और प्यार होता है कि यह पल देखने वाले लोगों का दिल छू लेता है। इस छोटे से वीडियो ने लोगों को यह याद दिला दिया कि सच्चा प्यार समय के साथ खत्म नहीं होता। उम्र बढ़ने के बाद भी अगर रिश्ते में सम्मान और स्नेह बना रहे, तो वह और भी मजबूत हो जाता है।
कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि यही असली प्यार है, जो मुश्किल समय और बीमारी के बावजूद भी कम नहीं होता। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति पार्किंसन जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी आवाज में अपनी पत्नी के लिए प्यार साफ सुनाई देता है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को और भी ज्यादा भावुक कर रहा है। यह वीडियो दिखाता है कि असली प्यार बड़े-बड़े वादों में नहीं, बल्कि ऐसे छोटे-छोटे पलों में छिपा होता है। शायद यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर _theycallmeyash नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
