Viral Video: टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार मनाई गई दुर्गा पूजा, उत्‍सव की भव्‍यता पर मोहित हुए यूजर्स

Viral Video: टाइम स्क्वायर पर बंगाली परंपरा के अनुसार प्रतिष्ठित सिन्दूर खेला का आयोजन भी हुआ। इसमें विवाहित महिलाओं ने एक-दूसरे को सिन्दूर लगाया जिसके बाद बड़ी संख्या में दर्शक इस भावुक उत्सव को देखने के लिए उमड़ पड़े।

Viral Video: न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन हुआ। यहां बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी शामिल हुए। इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रुचिका जैन ने एक वीडियो शेयर करते हुए उत्सव की खूबसूरत शुरुआत की घोषणा की और सभी भारतीय-अमेरिकियों को उत्सव में शामिल होने का न्‍योता दिया। प्‍यार भरे आमंत्रण को सहर्ष स्‍वीकारते हुए वहां मौजूद तमाम विदेशी लोगों ने भी दुर्गा पूजा उत्‍सव में मां दुर्गा के दर्शन किए। बंगाली क्लब यूएसए द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक नवमी पूजा और दुर्गा स्तोत्र के साथ हुई, जो पूजा के नौवें दिन मनाया जाता है। इसके बाद प्रिय देवी की नवमी पूजा हुई, जिसके बाद दशमी पूजा की गई, जिसमें देवी मां को विदाई दी गई।

टाइम स्क्वायर पर बंगाली परंपरा के अनुसार प्रतिष्ठित सिन्दूर खेला का आयोजन भी हुआ। इसमें विवाहित महिलाओं ने एक-दूसरे को सिन्दूर लगाया जिसके बाद बड़ी संख्या में दर्शक इस भावुक उत्सव को देखने के लिए उमड़ पड़े। कार्यक्रम के अंत में, दो दिवसीय उत्सव को समाप्त करने के लिए बॉलीवुड डांस म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंस्टाग्राम और एक्स पर वीडियो को खूब पसंद किया गया। दुर्गा पूजा के पंडाल में विराजमान माता के दर्शन कर दुनिया भर के लोगों ने इस उत्‍सव का आनंद लिया।

End of Feed