वायरल न्यूज़

Shocking Video: ये कैसा शौक...कार की टंकी खोलकर लगा दी आग, फिर जो हुआ उसे देख दहल जाएंगे

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप जरूर दहल जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने सरेआम कार में आग लगा दी उसके बाद जो हुआ वो काफी हाहाकारी था।

Image

शख्स का अनोखा कारनामा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स का अनोखा कारनाम
  • सरेआम कार में लगा दी आग
  • नजारा देखकर दहल जाएंगे आप

Shocking Video: फेमस होने के लिए आज कल लोग किस भी हद तक जाकर कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के हजारों वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक शख्स ने ऐसा कारनाम किया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

बहुत पुरानी कहावत है शौक बड़ी चीज है। शौक के चक्कर में लोग क्या-क्या कर सकते हैं इसका उदाहरण आपको इस वीडियो में देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क किनारे एक कार खड़ी है। कार पर कुछ लोग टशन में खड़े भी हैं। तभी एक लड़का तेल की टंकी को आराम से खोलता है और उसमें आग लगा देता है। आग लगाते ही कार पर खड़े लोग नीचे कूद जाते हैं। पहले तो तेल की टंकी में हल्की आग लगती है, फिर ऐसा धमाका होता है, जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। देखें हाहाकारी वीडियो...

हाहाकारी नजारा

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोच रहे होंगे कि ये क्या पागलपन है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sntos_r.707' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। वहीं, पांच लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो जानलेवा है। कुछ का कहना है कि ऐसा कौन करता है भाई। कुछ का कहना है कि इसे कहते हैं मौत से खेलना। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article