Video: तमिलनाडु की बाढ़ में फंसे कुत्‍ते को ड्रोन की मदद से खिलाई गई बिरयानी, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: कावेरी नदी में तेज बहाव के बाद बने नदी के टापू में, पहली ड्रोन इमेज में केवल एक काला कुत्ता दिखा। मेट्टूर फायर स्टेशन के हाउस ऑफिसर केपी वेंकटेशन ने मदद के लिए ड्रोन सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वेश्वरन से संपर्क किया।

Viral Video: तमिलनाडु में मेट्टूर बांध के पास बाढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, ये वीडियो कावेरी नदी के बीच में फंसे सात कुत्तों के एक झुंड का है। जिन्‍हें अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने ड्रोन की मदद से बिरयानी खिलाई। दावा है कि, ये कुत्ते तीन दिने से बिना भोजन के फंसे रहे। रिपोर्ट के अनुसार, इस मिशन के लिए ड्रोन सेवा कंपनी GEOTechnoValley को अग्निशमन सेवा कर्मियों द्वारा नियुक्त किया गया है। कंपनी के निदेशक और सीईओ पी. सर्वेश्वरन ने टाइम्स नाउ को बताया कि, 'हम शनिवार को ड्रोन को असेंबल करेंगे।'

कुत्‍ते तक ड्रोन की मदद से पहुंचाई बिरयानी।

बताया जाता है कि, गुरुवार को बाढ़ में फंसे कुत्‍तों की मनोदशा सामने आई। दरअसल, ड्रोन फुटेज में मेट्टूर बांध के 16-चैनल स्लुइस गेट से पानी निकलता हुआ दिखाई दिया उस वक्‍त कुत्‍तों की स्थिति सामने आई। कावेरी नदी में तेज बहाव के बाद बने नदी के टापू में, पहली ड्रोन इमेज में केवल एक काला कुत्ता दिखा। मेट्टूर फायर स्टेशन के हाउस ऑफिसर केपी वेंकटेशन ने मदद के लिए ड्रोन सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वेश्वरन से संपर्क किया।

End of Feed