वायरल न्यूज़

भारत में है दुनिया की सबसे बड़ी चारपाई, एक साथ बैठ सकते हैं 100 लोग, देखिए ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 5, 2024, 11:31 AM IST

Ajab-Gajab Video: दावा किया गया है कि दुनिया की सबसे बड़ी चारपाई इतनी विशाल है कि इसपर एक साथ 100 लोग बैठ सकते हैं। बताया गया कि चारपाई भारत के पंजाब राज्य में है।

Image

दुनिया की सबसे बड़ी चारपाई देखिए आज। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे बड़ी चारपाई
  • भारत के पंजाब राज्य में मिली
  • देखकर हैरान हो जाएंगे नजारा

Ajab-Gajab Video: इंटरनेट पर हैरान करने वाले वीडियो की भरमार है। मगर इनमें भी कभी-कभी ऐसा नजारे दिखाई देते हैं कि हम दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो चारपाई से जुड़ा है, जिसके दुनिया की सबसे बड़ी चारपाई होने का दावा किया जा रहा है। इसमें चारपाई का विशाल का आकार देखकर सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि सड़क के किनारे पर एक चारपाई पड़ी है। चारपाई इतनी बड़ी है कि इसमें आठ-दस लोग बैठे हुए हैं। मगर इसके बाद भी इसमें इतनी जगह बची है कि दर्जनों लोग आराम से बैठ सकते हैं।

पंजाब में है विशाल चारपाई

फ्रेम में आगे देखेंगे कि एक शख्स ने जब इतनी बड़ी चारपाई देखी तो तुरंत कैमरा ऑन कर लोगों के पास पहुंच गया। लोगों से बातचीत की गई तो इसके दुनिया की सबसे बड़ी चारपाई होने का दावा सामने आया। इसमें शख्स बताया है कि इतनी बड़ी चारपाई का रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इसके बाद शख्स ने चारपाई को बेड का नाम देते हुए बताया कि ये पंजाब के अमृतसर मौजूद है, जो सालों पुराना है। शख्स दावा करता है कि इतनी बड़ी चारपाई देखकर सचमुच रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

शख्स चारपाई का पाया दिखाते हुए बताता है कि ये इतना विशाल है कि मानो हाथी का पैर हो। वहीं चारपाई पर बैठे एक शख्स ने बताया कि ये 70-75 साल पुरानी है। शख्स ने बताया कि ये चारपाई जिसने बनाई थी वो खुद एक पहलवान बंदा था। मालूम हो कि विश्व की सबसे चारपाई का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Gagandeep Singh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article