वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: ये है दुनिया का सबसे पुराना नक्शा, 2900 साल पुरानी इस आकृति ने उड़ाए लोगों के होश, देखें VIDEO

Ajab Gajab: इस वीडियो में बताया गया है कि, 'बेबीलोनियन विश्व मानचित्र दुनिया का सबसे पुराना मानचित्र है। लगभग 2,900 साल पहले मेसोपोटामिया में मिट्टी पर लिखा और उकेरा गया यह मानचित्र, कई क्यूनिफॉर्म लिपि की तरह अधूरा है।'

Image

लकड़ी के टुकड़े पर बना नक्‍शा।

Ajab Gajab: ब्रिटिश संग्रहालय में दुनिया भर की एक से बढ़कर एक कलाकृतियों का बड़ा कलेक्‍शन है। इसमें प्राचीन सभ्यताओं के कई अवशेष भी शामिल हैं। हाल ही में YouTube पर वीडियो पोस्‍ट किया गया है जिसमें संग्रहालय ने इतिहास के एक ऐसे ही अद्भुत टुकड़े को रिवील कर "दुनिया का सबसे पुराना नक्शा" होने का दावा किया है। हालांकि टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भाषाविद, अस्त्रविज्ञानी और संग्रहालय के मध्य पूर्व विभाग के क्यूरेटर इरविंग फिंकेल की मानें तो यह वीडियो दर्शकों को एक अविश्वसनीय यात्रा पर ले जाने वाला है।

इस वीडियो के साथ डिटेल भी है जिसमें बताया गया है कि, 'बेबीलोनियन विश्व मानचित्र दुनिया का सबसे पुराना मानचित्र है। लगभग 2,900 साल पहले मेसोपोटामिया में मिट्टी पर लिखा और उकेरा गया यह मानचित्र, कई क्यूनिफॉर्म लिपि की तरह अधूरा है। हालांकि, इरविंग फिंकेल और उनकी एक स्‍टूडेंट एडिथ हॉर्सले ने मानचित्र के एक गुम हुए हिस्से को खोज निकाला। इसे क्यूनिफॉर्म लिपि में वापस रखा और वहां से हम सभी को मेसोपोटामिया के कुछ हद तक पौराणिक परिदृश्य के माध्यम से जहाज के अंतिम विश्राम स्थल को खोजने के लिए यात्रा पर भेज दिया। और हां, हमारा मतलब उस जहाज से है, जैसा कि नूह के जहाज में था। हालांकि बाढ़ की कहानी के पहले मेसोपोटामिया संस्करण में जहाज का निर्माण ज़ियुसुद्रा द्वारा किया गया था।'

इस वीडियो में फिंकेल मानचित्र की प्रतिकृति का उपयोग करते दिखाई दे रहे हैं। उन्‍होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि, ये मानचित्र मिट्टी से क्यों बना है। वीडियो में आगे कई ऐसी बातें भी बताई गई हैं जिन्‍हें सुनने बाद लोग सोच में पड़ सकते हैं।

इस वीडियो को अब तक करीब 1.4 लाख बार देखा जा चुका है। इस वीडियो ने लोगों को अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं पोस्ट करने के लिए प्रेरित किया है। जहां कुछ लोगों ने नक्शे को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। हालांकि, कई अन्य लोग खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने शेयर किया कि उनको होस्ट की बातें सुनना पसंद आया। कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए मज़ाकिया अंदाज़ में भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक व्यक्ति ने मज़ाक में लिखा कि, 'मैं वास्तव में चाहता था कि वह इसे कुकी की तरह चबाए।' तो दूसरे ने कहा कि, 'वाह, मुझे यह बहुत पसंद है।'तीसरे ने कहा, 'यह यूट्यूब पर अब तक देखे गए सबसे बेहतरीन वीडियो में से एक है। फिंकेल की कहानी कहने की क्षमता बेजोड़ है। और प्रोडक्शन टीम ने ग्राफिक्स के साथ जादू को और भी बेहतर बनाने का शानदार काम किया है।' वहीं, चौथे यूजर ने लिखा, 'मि. फ़िंकल के पास एक ही समय में किसी चीज़ के बारे में सहज, सहज तरीके से बात करने की जादुई क्षमता है, साथ ही साथ 100% वास्तविक उत्साह भी है जो आपको उनकी बात की परवाह करने के लिए प्रेरित करता है। इरविंग, आपके इन वीडियो को सुनना वाकई बहुत मज़ेदार है! मुझे आपके 'क्यूरेटर कॉर्नर' में इन चीज़ों के बारे में सीखना बहुत पसंद है - जब भी मैं अपने सब फ़ीड में कोई नया वीडियो देखता हूं तो मैं हमेशा क्लिक करता हूं।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article