वायरल न्यूज़

Viral Video: राम-राम बोलता नजर आया कुत्ता, वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान, यूजर्स बोले - सब प्रभु की माया है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते की आवाज सुनकर ऐसा लग रहा है, जैसे वह राम-राम बोल रहा हो।

Image

राम-राम बोलता नजर आया कुत्ता (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया का सबसे अनोखा कुत्ता
  • भौंकते समय कहता है राम-राम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dog Says Ram Ram Viral Video: दुनिया में कई ऐसे जानवर हैं, जिनको लोग पालतू जानवरों की लिस्ट में मानते हैं और इनमें से काफी तो ऐसे हैं, जो इंसानों के बेहद करीब हैं। इनमें सबसे पहला नाम कुत्ते का आता है। हम कुत्ते की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में एक अनोखे कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है, जो भौंकने के बजाय राम-राम कहता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुत्ता भौंक रहा है तो ऐसा लग रहा है कि वह प्रभु श्रीराम के नाम का जप कर रहा हो। ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों द्वारा इस पर काफी कमेंट भी किए जा रहे हैं। क्योंकि किसी जानवर के मुख प्रभु श्रीराम का नाम बेहद ही अनोखा एहसास है, जो बेहद दुर्लभ भी है। आलम ये है कि इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर भी किए जा रहे हैं।

राम-राम बोलता नजर आया कुत्ता

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि प्रभु की कृपा प्रभु ही जानें। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेहद ही सुंदर वीडियो है। बता दें, इस वीडियो को '@ranvijayT90' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 12 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article