Viral Video: कुत्‍ते और बिल्‍ली की दोस्‍ती का The End देख खूब रोए यूजर्स, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें कुत्ते और बिल्‍ली की दोस्‍ती का दुखद अंत देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी इमोशनल हो गए और प्रतिक्रिया देने लगे।

Viral Video: सोशल मीडिया पशु-पक्षियों से जुड़े बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में जानवरों की मस्‍ती लोगों को खूब गुदगुदाती है तो किसी वीडियो में उनकी एक्टिंग खूब पसंद की जाती है। लेकिन इस बार इन सबसे अलग इस बार कुत्‍ते और बिल्‍ली का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर्स अपने आंसू चाहकर भी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुत्‍ते और बिल्‍ली की दोस्‍ती का दुखद अंत दिखाया गया। जिसमें कि बिल्‍ली की मौत के बाद कुत्‍ता उसे कई बार जगाने की कोशिश करता है और बिल्‍ली के शरीर में कोई हलचल नहीं होती तो ये देख कुत्‍ता टूट जाता है और रोने लगता है। यही वीडियो नेटिजन्‍स को काफी इमोशनल कर गया।

​dog cat friendship, dog cat friendship the end, dog emotional video, dog cat emotional, viral video, viral news, news in hindi, hindi news


कुत्‍ते और बिल्‍ली की दोस्‍ती का दुखद अंत।

क्‍या है वीडियो में

वायरल हो रहे वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर itssimplemotivator नामक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक कुत्‍ता सड़क पर अपनी दोस्‍त यानी बिल्‍ली को पड़े देख उसे कई बार उठाने की कोशिश करता है। अपने प्रयासों के दौरान वो कई भौंकता भी नजर आता है, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी जब बिल्‍ली का शरीर कोई रिस्‍पॉन्‍स नहीं करता है तो वो समझ जाता है। इसके बार कुत्‍ता बुरी तरह से टूट जाता है और अकेले पड़े रोने लगता है। इस वीडियो के कैप्‍शन में लिखा है कि, 'मै: मुझे कोई चीज नहीं रुला सकती' और फिर उस कुछ नहीं के तौर पर इस वीडियो को प्रेजेंट किया गया है।

End of Feed