वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे की मां ने 'महबूबा' गाने पर किया इतना जबरदस्त डांस, दीवाना हो गया इंटरनेट, बिपाशा बसु भी फेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 19, 2024, 07:09 PM IST

Groom Mother Dance: यह डांस वीडियो किसी और का नहीं बल्कि दूल्हे की मां का है। दूल्हे की मां ने अपने बेटे की शादी में ऐसा डांस किया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

Image

दूल्हे की मां का डांस (इंस्टाग्राम)

Groom Mother Dance: भारत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। इस मौके पर इंटरनेट पर शादी में डांस के दर्जनों वीडियो देखने को मिलते हैं। किसी वीडियो में दुल्हन पक्ष के लोग डांस करते नजर आते हैं तो किसी में दूल्हा पक्ष के लोग डांस करते दिखाई देते हैं। इन दिनों एक वीडियो की पूरे इंंटरनेट पर धूम मची हुई है। यह डांस वीडियो किसी और का नहीं बल्कि दूल्हे की मां का है। दूल्हे की मां ने अपने बेटे की शादी में ऐसा डांस किया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

दूल्हे की मां ने इंटरनेट पर मचाई धूम

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे की मां अपने बेटे की शादी में काफी ज्यादा खुश हैं। इसके बाद वह बिपाशा बसु पर फिल्माए गए गाने 'महबूबा' पर इतना जबरदस्त डांस करती हैं, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स खुश हो गया है। वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज दूल्हे की मां का गेटअप नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि दूल्हे की मां काफी ज्यादा हैवी लहंगे में जबरदस्त तरीके से डांस कर रही हैं। आपको पहली नजर में लगेगा कि दुल्हन ही अपनी शादी में थिरक रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में डांस करने वाली लेडी भले ही आपको दुल्हन लगे, लेकिन यह दुल्हन नहीं बल्कि उसकी होने वाली सासु मां हैं। दूल्हे की मां का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल है। हर कोई इस वीडियो को अपने जानने वाले को भेज रहा है। आप देख सकते हैं कि दूल्हे की मां किसी स्टार की तरह जमकर डांस कर रही हैं। वह आगे-आगे हैं, जबकि बारात में आई सारी औरतें पीछे-पीछे डांस कर रही हैं और दूल्हे की मां को फॉलो कर रही हैं। वीडियो में दूल्हे की मां का डांस और उनका एक्सप्रेशन देखकर इंटरनेट उनका दीवाना हो गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article