वायरल न्यूज़

कहां से आते हैं ये लोग... बंदे ने गुलाब जामुन के पकौड़े बनाकर हिला दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 20, 2024, 09:44 AM IST

Viral Video: गुलाब जामुन के पकौड़े बनाते हुए शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया में आते ही छा गया है। नेटिजन्स जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Image

वीडियो देखकर दिमाग में एक बात आती है कि कहां से आते हैं ऐसे लोग। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने बनाए गुलाब जामुन के पकौड़े
  • मगर नजारा देखकर छूट जाएगी हंसी
  • आते ही वायरल हुआ ये वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अजीबोगरीब चीजों की भरमार है। यहां हमें ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि माथा घूम जाता है। मगर कई बार ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ने कुछ ऐसा बना डाला कि देखकर यकीन नहीं होता है। दरअसल शख्स ने आलू-मिर्च की जगह गुलाब जामुन के ही पकौड़े बनाकर हिला दिया। पकौड़े बनाते हुए शख्स का वीडियो सोशल मीडिया में आते ही छा गया है। ये अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बना दिया गुलाब जामुन का पकौड़ा

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि शख्स के पास बेसन का बर्तन का रखा है। देखकर ही लगता है कि उसकी पकौड़े की दुकान है। मगर एकाएक उसके हाथ में आलू, प्यास या मिर्च की जगह गुलाब जामुन नजर आते हैं। इससे पहले कुछ समझ में आता, शख्स ने सारे रसगुल्ले बेसन में डाल दिए। अब शख्स गुलाब जामुन को बड़ी शिद्दत से बेसन में घुमाता है और एक-एक कर इन्हें खोलते तेल में डालता है। साफ नजर आता है कि शख्स गुलाब जामुन के रसगुल्ले बना रहा है। शख्स की ऐसी हरकत देखकर हंसी भी बहुत आती है। आखिर में देखेंगे कि पकौड़े बनाकर के बाद शख्स बकायदा इसे ऑन कैमरा दिखाता भी है।

देखिए वीडियो

गुलाम जामुन के पकौड़े बनाते हुए शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article