होली से पहले बाजार में आई ‘डायनासोर पिचकारी’, पानी के साथ निकालती है मजेदार आवाज; आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

Viral pichkari video: होली से पहले ‘डायनासोर पिचकारी’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रिगर दबाते ही डायनासोर का मुंह खुलता है और पानी के साथ मजेदार आवाज निकलती है। इसकी अनोखी डिजाइन और फनी साउंड ने लोगों को खूब हंसाया है।

Holi 2026 viral video: होली आने वाली है और बाजार रंगों व पिचकारियों से भर चुके हैं। हर साल बच्चों के लिए नई-नई डिजाइन की पिचकारियां आती हैं, लेकिन इस बार एक खास पिचकारी ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है। यह है ‘डायनासोर पिचकारी’, जो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। एक वायरल वीडियो (Social media funny video) में एक महिला इस अनोखी पिचकारी को दिखाती नजर आती है। पहली नजर में यह एक खिलौने वाले डायनासोर की तरह दिखती है। लेकिन जैसे ही महिला इसका ट्रिगर दबाती है, डायनासोर का मुंह खुल जाता है और उसमें से पानी की तेज धार निकलती है।

Holi 2026 viral video

इस होली रंगों के साथ गूंजेगी डायनासोर की दहाड़ (फोटो: Instagram/bhakti_ramesh_98)

पिचकारी को लेकर तरह-तरह के आए कमेंट्स

यही नहीं, पानी के साथ-साथ इसमें से एक मजेदार आवाज भी आती है, जो लोगों को हंसी से लोटपोट कर रही है। वीडियो में सुनाई देने वाली 'ऐ…ऐ…ऐ' जैसी आवाज इतनी अजीब और फनी है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। खास बात यह है कि वीडियो के आखिर में पिचकारी दिखा रही महिला खुद भी हंसने लगती है। यही रिएक्शन लोगों को और ज्यादा मजेदार लग रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस पिचकारी को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे बच्चों के लिए परफेक्ट बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि यह बड़ों के लिए भी उतनी ही मजेदार है।

End of Feed