वायरल न्यूज़

Jugaad Video: होली से पहले वायरल हुआ ये वीडियो, गिलास-चम्मच से दीदी ने तैयार कर दिया गुजिया

Jugaad video: होली से पहले सोशल मीडिया पर गुजिया बनाने का एक आसान देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है। इस तरीके में सांचे या मशीन की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि सिर्फ स्टील के गिलास और चम्मच से एक साथ कई गुजिया तैयार की जा सकती हैं। यह तरीका समय बचाने के साथ-साथ मेहनत भी कम करता है।

Image

होली से पहले किचन हैक ने मचाई धूम (फोटो: Instagram/streetfoodinkitchen)

Desi jugaad kitchen trick: होली आते ही घरों में गुजिया बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। लेकिन कई लोग इस काम से घबराते हैं, क्योंकि गुजिया बेलना, उसमें भरावन भरना और सांचे से सही आकार देना थोड़ा समय लेने वाला काम होता है। अगर आप भी इसी झंझट से बचना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक आसान तरीका आपकी मदद कर सकता है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें गुजिया बनाने का बेहद सरल देसी जुगाड़ दिखाया गया है। खास बात यह है कि इसमें न तो सांचे की जरूरत है और न किसी महंगी मशीन की।

वीडियो में देखें कैसे तैयार किया जाता है गुजिया

सिर्फ एक स्टील का गिलास और एक चम्मच से काम हो जाता है। वीडियो में एक महिला सबसे पहले मैदे की बड़ी रोटी बेलती है। वह रोटी सामान्य से थोड़ी बड़ी होती है, ताकि एक साथ कई गुजिया तैयार की जा सकें। इसके बाद वह रोटी पर अलग-अलग जगहों पर गुजिया की स्टफिंग रख देती है। यानी एक बार में कई गुजिया की भरावन लगा दी जाती है। फिर वह उसी रोटी को सावधानी से मोड़कर भरावन को ढक देती है। अब बारी आती है गिलास की। महिला स्टील के गिलास को उल्टा रखकर भरावन वाली जगहों पर दबाती है और गोल आकार में काट लेती है।

इस तरह एक साथ कई गुजिया का आकार तैयार हो जाता है। अंत में वह कांटे वाले चम्मच से गुजिया के किनारों को हल्का दबाती है। इससे किनारों पर सुंदर डिजाइन बन जाती है और गुजिया अच्छी तरह बंद भी हो जाती है। यह तरीका आसान होने के साथ-साथ समय भी बचाता है। कुल मिलाकर, यह देसी जुगाड़ उन लोगों के लिए काफी काम का है, जो कम मेहनत में ज्यादा गुजिया बनाना चाहते हैं। इस होली आप भी यह आसान तरीका आजमा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article