Holi 2026 viral video: होली आने वाली है और बाजार रंगों व पिचकारियों से भर चुके हैं। हर साल बच्चों के लिए नई-नई डिजाइन की पिचकारियां आती हैं, लेकिन इस बार एक खास पिचकारी ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है। यह है ‘डायनासोर पिचकारी’, जो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। एक वायरल वीडियो (Social media funny video) में एक महिला इस अनोखी पिचकारी को दिखाती नजर आती है। पहली नजर में यह एक खिलौने वाले डायनासोर की तरह दिखती है। लेकिन जैसे ही महिला इसका ट्रिगर दबाती है, डायनासोर का मुंह खुल जाता है और उसमें से पानी की तेज धार निकलती है।
पिचकारी को लेकर तरह-तरह के आए कमेंट्स
यही नहीं, पानी के साथ-साथ इसमें से एक मजेदार आवाज भी आती है, जो लोगों को हंसी से लोटपोट कर रही है। वीडियो में सुनाई देने वाली 'ऐ…ऐ…ऐ' जैसी आवाज इतनी अजीब और फनी है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। खास बात यह है कि वीडियो के आखिर में पिचकारी दिखा रही महिला खुद भी हंसने लगती है। यही रिएक्शन लोगों को और ज्यादा मजेदार लग रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस पिचकारी को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे बच्चों के लिए परफेक्ट बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि यह बड़ों के लिए भी उतनी ही मजेदार है।
कई यूजर्स ने लिखा कि इस बार होली में साधारण पिचकारी नहीं, बल्कि यही डायनासोर वाली चाहिए। कुल मिलाकर, होली के रंगों के बीच यह अनोखी पिचकारी लोगों के लिए मनोरंजन का नया जरिया बन गई है। इसकी डिजाइन और मजेदार आवाज ने इसे खास बना दिया है। लगता है इस बार होली पर रंगों के साथ डायनासोर की दहाड़ भी सुनाई दे सकती है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को bhakti_ramesh_98 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
