Desi Jugaad: इंजीनियर भी खा जाएंगे मात, युवक ने धांसू जुगाड़ से बना दी तालाब से पानी निकालने की मशीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 17, 2023, 07:49 AM IST

Desi Jugaad Video: आप देख सकते हैं कि देसी जुगाड़ ने कैसे युवक के जीवन को आसान बना दिया है। युवक ने ऐसी देसी चरखी बनाई, जिससे बिना कोई मेहनत किए आसानी से तालाब से पानी निकाला जा सकता है। वीडियो को देखकर आप भी युवक की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ का जबरदस्त वीडियो
  • बड़े-बड़े इंजीनियर भी नहीं कर पाएंगे
  • वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

Desi Jugaad Video: भारतीय जुगाड़ का कोई सानी नहीं है। भारत में अधिकतर काम देसी जुगाड़ से हो जाता है। जो काम विदेश के बड़े-बड़े वैज्ञानिक नहीं कर पाते हैं। इसी क्रम में एक भारतीय युवक ने देसी जुगाड़ से तालाब से बिना मेहनत पानी निकालने वाली एक धांसू मशीन बना दी। युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी युवक की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। वीडियो में देख सकते हैं कि बिना कोई मेहनत लगाए युवक सिर्फ कुछ सेकंड में ही बाल्टी भर पानी तालाब से निकाल लेता है।

jugaad

देसी जुगाड़ (ट्विटर)

डिग्री से बड़ी होती है स्किल

End of Feed