Wedding Video: बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि जोड़ियां आसमान से बनती हैं। आपने अपने आस-पास कई ऐसे शादीशुदा जोड़ों को देखा होगा, जो बहुत ही बेमेल होते हैं। किसी में उम्र का बहुत अंतर होता है तो किसी में रंग रूप का। इसके अलावा कई जोड़ों की लंबाई में भी बहुत फर्क होता है। हालांकि, प्यार में इस तरह के अंतर मायने नहीं रखते। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो एक शादी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन की लंबाई में बहुत ही ज्यादा फर्क है।
दुल्हन ने की मजेदार हरकत
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग जहां एक तरफ दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं जयमाला के समय दुल्हन जो हरकत करती है, उसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा हद से ज्यादा लंबा है, वहीं दुल्हन की लंबाई उसकी तुलना में काफी कम है। जैसे ही दुल्हन जयमाला की स्टेज पर पहुंचती है और लोग दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी देखते हैं, हैरान रह जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा इतना लंबा होता है कि दुल्हन को उसे जयमाला पहनाने में भी प्रॉब्लम होती है। देखें वीडियो-
इसके बाद जो होता है, उसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है। शादी की स्टेज पर दुल्हन बहुत ही नॉटी हरकत करती है। ऐसा दृश्य शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। आप देख सकते हैं कि दुल्हन जब दूल्हे के गले तक नहीं पहुंच पाती है तो वह उछलकर दूल्हे के गले में जयमाला डालती है। जब दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डालने जाती है, तो दूल्हा एकदम स्ट्रेट खड़ा रहता है। इससे भी दुल्हन को उसके गले में जयमाला पहनाने में समस्या होती है। दुल्हन जिस तरह अपने होने वाले हमसफर को जयमाला डालने की कोशिश करती है, वह बहुत ही ज्यादा फनी है। वीडियो को ravi_gupta_raj1390 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
