वायरल न्यूज़

Video: मगरमच्छ के पास पहुंचकर होशियारी कर रहे थे चच्चा, भूखे जानवर ने नोच-खसोट डाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 16, 2023, 08:11 PM IST

Crocodile Attack Viral Video: वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि मगरमच्छ किसी कच्चे रास्ते पर लेटा हुआ है। इस दौरान एक बुजुर्ग शख्स मगरमच्छ के पास पहुंच जाते हैं। उनके हाथ में एक कपड़ा नजर आ रहा है। वह मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
  • मगरमच्छ पकड़ना पड़ गया भारी
  • भूखे जानवर ने कर दी ऐसी हालत

Crocodile Attack Viral Video: कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बेवजह अपनी जान जोखिम में डालते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स खूंखार मगरमच्छ के साथ हंसी-मजाक करने की फिराक में रहता है। इस चक्कर में उसके साथ जो होता है, उसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। आप देख सकते हैं कि वह दुलार-दुलार में मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश कर रहा होता है। इसके बाद भूखा जानवर जो करता है, वह हैरान करने वाला है।

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि भूखा मगरमच्छ शख्स पर हमला कर देता है। वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि मगरमच्छ किसी कच्चे रास्ते पर लेटा हुआ है। इस दौरान बुजुर्ग शख्स मगरमच्छ के पास पहुंचते हैं। उनके हाथ में एक कपड़ा नजर आ रहा है। अचानक उन्हें न जाने क्या सूझता है, वह मगरमच्छ के चेहरे पर कपड़ा डालकर उसे पकड़ने की कोशिश करने लगते हैं। मगरमच्छ पर कपड़ा डालकर वह उसे पूंछ की तरफ से पकड़ने की कोशिश करने लगते हैं। इसके बाद जो होता है वह आप खुद देख लीजिए।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article