Turkish Ice Cream Seller Video: भारत में इन दिनों टर्किश आइसक्रीम वालों का क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में हर शहर के हर मॉल में टर्किश आइसक्रीम वाले देखने को मिल जाएंगे, जहां वे अपनी कलाबाजी से लोगों को आकर्षित करते हैं और आइसक्रीम का स्वाद चखाते हैं। खासकर ये अपने अंदाज के लिए ही जाने जाते हैं। इनके कई सारे वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में टर्किश आइसक्रीम स्टॉल पर एक देसी भाभी खड़ी है, जो आइसक्रीम लेने के लिए पहुंचती है। ऐसे में आइसक्रीम वाले कलाबाजी के दौरान भाभी एकदम बाज की तरह झपट्टा मारकर आइसक्रीम ले लेती हैं। उनका ये अंदाज लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा।
टर्किश आइसक्रीम वाले को भौजाई ने सिखाया सबक
इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स के कई कमेंट्स हैं। एक यूजर ने लिखा है कि पहली बार किसी ने टर्किश आइसक्रीम वाले मजा चखाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिका है कि इनके आगे भगवान भी घुटने टेक दें तो तुम क्या चीज हो। ये वीडियो 'ghantapin' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसने अब तक 6 लाख 52 हजार से अधिक लाइक्स प्राप्त किए हैं।
