Desi Bhabhi Dance Video: इन दिनों तुर्की आइसक्रीम वालों की काफी डिमांड बढ़ रही है। मॉलों के अलावा अब सड़क पर भी तुर्की आइसक्रीम वाले नजर आ रहे हैं। उनके आइसक्रीम देने का स्टाइल खूब वायरल हो रहा है। कई बार उनके कमाल के वीडियो देखने पर नजरें हटने को तैयार नहीं होती। इस वीडियो में आपको एक तुर्की आइसक्रीम वाला और एक देसी भाभी का डांस देखने को मिलेगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भाभी हरियाणवी गाने पर डांस कर रही हैं। इस दौरान तुर्की आइसक्रीम वाला भी उनके साथ डांस कर रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका मन भी मचल जाएगा और आप भी डांस के मूड में आ जाएंगे। भाभी के डांस की हर ओर तारीफ की जा रही है और लोग उनके इस डांस वीडियो को काफी शेयर और लाइक भी कर रहे हैं।
तुर्की आइसक्रीम वाले के सामने भाभी ने किया डांस
इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स के कई कमेंट्स हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मौज मस्ती में ही जीने का मजा है। दूसरे यूजर ने कहा है कि सभी औरतों को खुलकर जीने का हक है। ये वीडियो 'danish_turkish_755' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसने अब तक 8.62 लाख से अधिक लाइक्स प्राप्त किए हैं।
