Viral Video: मगरमच्छ पानी के खूंखार जानवरों में से एक होता है। उसके जबड़े में एक बार शिकार आ जाए तो उसकी मौत निश्चित है। आप सोच भी नहीं सकते कि हिरण जैसा कमजोर जानवर उसके इलाके में पहुंच जाए और वह बचकर वापस आ पाए। इस बीच एक वीडियो ने लोगों को हैरान करने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो एक मगरमच्छ और एक हिरण से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण पता नहीं कैसे नदी के बीचो-बीच पहुंच जाता है। इसके बाद एक मगरमच्छ उसे खाने के लिए दौड़ पड़ता है।
मगरमच्छ का हमला (यूट्यूब)
मगरमच्छ मलता रहा गया हाथ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण नदी के किनारे पानी पीने गया था। इस बीच न जाने कैसे वह नदी के बीच में पहुंच जाता है। इसके बाद एक खूंखार मगरमच्छ उसे अपने इलाके में पाकर खदेड़ लेता है। जैसे ही हिरण को यह आभास होता है, वह अपनी जान बचाने के लिए पानी में तेजी से दौड़ लगा देता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह पानी में तेजी से तैरता हुआ आगे बढ़ जाता है। हिरण का यह अंदाज लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। देखें वीडियो-
आपको देखकर हैरानी होगी कि जो मगरमच्छ पानी का बेताज बादशाह होता है, हिरण उसी के इलाके में घुसकर बाहर निकल जाता है। आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ उस हिरण का शिकार करने के लिए बड़ा सा जबड़ा फैलाकर पीछा करता है। लेकिन हिरण पूरे स्पीड में पानी मेंं कूद-कूदकर आगे बढ़ जाता है और अंत में नदी को पार कर जाता है। दूसरी तरफ मगरमच्छ हाथ मलता रह जाता है। इस पूरे नजारे को वहां घूमने आए सैलानी अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
