वायरल न्यूज़

Video: घूंघट वाली देसी भाभी ने अपने डांस से ढाया ऐसा कहर, यूजर्स बोले- चेहरा दिखा दो एक बार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 17, 2023, 12:10 PM IST

Bhabhi Dance Video: देसी भाभी ने पीली सिल्क साड़ी में अपने दमदार डांस से सबके दिलों का चैन चुरा लिया है। भाभी का धमाकेदार डांस देख रिश्तेदार भी उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो गए हैं। देसी भाभी ने अपने डांस से स्टेज पर धर्राटे काट दिए हैं।

Image

देसी भाभी का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • पीली सिल्क साड़ी में किया खूबसूरत डांस
  • अपने डांस से भाभी ने काट दिए धर्राटे

Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों देसी भाभियों के डांस जमकर देखे और पसंद किए जाते हैं। वैसे तो ग्रामीण इलाकों में घर की बहुएं बहुत ही कम डांस-वांस करती हैं, लेकिन जब परिवार में ही किसी की शादी का मौका हो या कोई स्पेशल ओकेजन हो तो घर की भाभियां अपने डांस का जलवा बिखेर ही देती हैं। इस वीडियो में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। आप देख सकते हैं कि परिवार में जैसे ही शादी पड़ती है, एक देसी भाभी अपने डांस से स्टेज पर धर्राटे काट देती हैं।

देसी भाभी के डांस वीडियो

देसी भाभी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि देसी भाभी घूंघट में ही जबरदस्त डांस दिखाती हैं। घूंघट में देसी भाभी का हाहाकारी डांस हर किसी को पसंद आ रहा है। भाभी ने पीली सिल्क की साड़ी में अपने दमदार डांस से सबके दिलों का चैन चुरा लिया है। भाभी का धमाकेदार डांस देखकर परिवारवालों के साथ ही मेहमान और रिश्तेदार भी उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो गए। देखें वीडियो-

देसी भाभी का डांस सोशल मीडिया यूजर्स को भी जमकर पसंद आया है। आप देख सकते हैं कि डांस के दौरान भाभी ने कहीं भी अपने सिर से घूंघट नहीं सरकने दिया। इसके बाद कई लोग उनसे अपना मुंह दिखाने की डिमांड करने लगे। देसी भाभी ने बिजली के जैसे डांस करके आज की लड़कियों को भी फेल कर दिया है। वीडियो को KNJ Beats नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। देसी भाभी के कई सारे वीडियो इस अकाउंट पर पड़े हैं। इन सभी में उन्होंने लंबा घूंघट डाल रखा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article