Video: मुर्गिंयों की डेड बॉडी से आग निकलते देख हैरत में पड़े यूजर्स, वायरल हो रहा खतरनाक वीडियो

Viral Video: वीडियो ने इसकी प्रामाणिकता पर संदेह और सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस वीडियो या इससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। कई यूजर्स इस बात पर बहस कर रहे हैं कि यह घटना वास्तविक थी या मनगढ़ंत।

Viral Video: कर्नाटक के एक गांव से अजीबोगरीब घटना सामने आई है। सकलेशपुर के हदीगे गांव में 18 दिसंबर को असामान्य परिस्थितियों में 12 मुर्गियां रहस्यमय तरीके से मर गईं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब पक्षियों के शवों को दबाया गया तो उनके मुंह से आग की लपटें निकलने लगीं। इस अजीबोगरीब घटना ने इंटरनेट यूजर्स को हैरत में डाल दिया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 17 मिलियन से अधिक बार इस वीडियो को देखा गया है। इसमें एक व्यक्ति मुर्गी के पेट को दबाता हुआ दिखाई देता है, जिससे उसके मुंह से आग निकलती है। पक्षियों के शरीर से धुआं भी निकलता हुआ देखा जा सकता है।

मृत पड़ी मुर्गियां।

वीडियो ने इसकी प्रामाणिकता पर संदेह और सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस वीडियो या इससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। कई यूजर्स इस बात पर बहस कर रहे हैं कि यह घटना वास्तविक थी या मनगढ़ंत। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि मुर्गियों को शायद केमिकल से जहर दिया गया था जो दबाने पर रिएक्‍ट करते हैं और फिर आग निकलती है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि यह वास्तविक है या नहीं।' वहीं, अन्‍य यूजर्स ने इस अजीब घटना की वैज्ञानिक जांच की मांग की।

End of Feed