वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Ka Video: लेजर शो के साथ शादी में हुई दुल्‍हन की एंट्री, क्रिएटिविटी देख आप भी हो जाएंगे फैन

Dulha Dulhan Ka Video: वीडियो की शुरुआत में लेजर शो होता है जिसमें कि एक छोटी लड़की के बचपन से लेकर दुल्हन बनने तक के सफ़र को दिखाया गया है। वह सबसे पहले अपने परिवार के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताती है।

Image

दूल्‍हा-दुल्‍हन का वीडियो वायरल।

Dulha Dulhan Ka Video: आजकल शादी समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। किसी में अनोखे निमंत्रण कार्ड दिखाए जाते हैं तो किसी में अतरंगी डांस करते लोग दिखाई देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में अनोखी एंट्री लेते हुए दिख रही है। ये वीडियो सुरभि और ऋषभ द्वारा इंस्टाग्राम पर डाला गया, जिन्होंने 2 दिसंबर को शादी रचाई थी। पोस्ट ने कई यूजर्स को कमेंट करने पर मजबूर कर दिया। कई यूजर्स दुल्‍हन की इमोशनल एंट्री देख भावविभोर हो गए।

वीडियो की शुरुआत में लेजर शो होता है जिसमें कि एक छोटी लड़की के बचपन से लेकर दुल्हन बनने तक के सफ़र को दिखाया गया है। वह सबसे पहले अपने परिवार के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताती है। फिर एक सीन में लड़की अपने पिता के साथ खेलती हुई नजर आती है। समय बीतता जाता है और साथ ही अपने सपनों के साथ वह बड़ी होती जाती है। उसकी आज़ादी को दर्शाने के लिए एक पक्षी के दृश्यों का इस्तेमाल किया गया है। फिर लड़की एक लड़के से मिलती है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। कहानी के अंत में, लड़का लड़की को प्रपोज़ करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाता है। तभी पर्दा गिरता है और कपल के नाम स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। लाइट प्रोजेक्शन खत्म होते ही दुल्हन बीच में आती है और दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उसका स्वागत करते हैं। मेहमानों की तरह दर्शक भी कहानी से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने जोड़े को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि, वीडियो के कमेंट बॉक्‍स में भी लोगों ने दिल का इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की। एक यूजर ने कहा कि, 'यह उन महंगी आतिशबाजियों से कहीं ज़्यादा सुंदर था।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'इस तरह की इमोशनल एंट्री कभी नहीं देखी।' तीसरे ने कहा कि, 'अगर मैं दुल्हन होती, तो मैं पर्दे के पीछे रो रही होती। यह बहुत ही दिल को छू लेने वाला है।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'अब इसे अगले स्तर की रचनात्मकता कहा जाता है।' बता दें कि, वीडियो को इंस्टाग्राम पर पहले ही एक करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और 1.2 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article