वायरल न्यूज़

Viral Video: दीदी ने क्रिएटिविटी की कर दी सारी हदें पार, अपने सिर पर ही उगा दिया क्रिसमस ट्री

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में नजर आ रही लड़की ने अपनी सिर पर क्रिसमस ट्री उगा लिया है। उसने इस कदर अपने बालों के साथ कलाकारी की है, जिससे उसका सिर क्रिसमस ट्री की तरह नजर आ रहा है।

Image

लड़की ने सिर पर उगा दिया क्रिसमस ट्री (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिर पर उगा दिया क्रिसमस ट्री
  • कलाकारी देख हर कोई हैरान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Christmas Tree Hairstyle: हर साल दिसंबर की 25 तारीख को क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार पर सबसे खास क्रिसमस ट्री ही रहता है। ऐसे में लोगों में क्रिसमस मनाने का क्रेज भी बढ़ रहा है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। दरअसल, एक लड़की ने अपने बालों के साथ कुछ ऐसा किया है, जो हर किसी को हैरान कर देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही लड़की पर क्रिसमस का भूत सवार दिख रहा है। उसने इस पर्व को काफी सीरियसली ले लिया और सिर पर ही क्रिसमस ट्री उगा लिया। अरे भाई ज्यादा चौकिए मत.. दरअसल, लड़की ने अपने बालों को क्रिसमस ट्री में बदल लिया है। इसके लिए उसके एक बोतल का इस्तेमाल करके ट्री का आकार दिया और फिर उसने लाइटिंग करके क्रिसमस ट्री में बदल लिया, जो दिखने में बेहद ही कमाल नजर आ रहा है।

लड़की ने सिर पर उगा दिया क्रिसमस ट्री

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि प्रयास करके ही इंसान सफल बनता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या कमाल की कलाकारी है। बता दें, इस वीडियो को itistanyasingh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तान्या सिंह नाम की एक इन्फ्लूएंसर का है। इस पर अब तक 1 लाख 75 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article