वायरल न्यूज़

Video: छठ पूजा के दौरान नदी में आ गया खूंखार सांप, लेकिन टस से मस नहीं हुई व्रती महिला, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं सूर्य देवता को अर्घ्य देने की लिए नदी के पानी के अंदर खड़ी हैं। इसी बीच नदी के पानी में एक खूंखार सांप नजर आता है।

Image

छठ पूजा के दौरान सांप (इंस्टाग्राम)

Viral Video: बिहार-झारखंड का सबसे बड़ा पर्व छठ अभी ही गुजरा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह त्योहार आस्था का एक विशेष पर्व होता है।इस त्योहार में भक्त सूर्य भगवान के साथ छठी मईया की भी पूजा करते हैं। छठ पूजा के दौरान नदी के किनारे जाकर सूर्य देवता की पूजा करनी होती है। इस बीच व्रती महिलाएं पानी में हिलकर खड़ी होती हैं और छठी मईया की पूजा करती हैं। इसके साथ ही सूर्य देवता को अर्घ्य भी देती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर छठ त्योहार का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो

इस वीडियो को देखकर एक बार के लिए आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं सूर्य देवता को अर्घ्य देने की लिए नदी के पानी के अंदर खड़ी हैं। इसी बीच नदी के पानी में एक खूंखार सांप नजर आता है। यह सांप व्रती महिलाओं के पास पहुंच जाता है। इसी बीच कुछ महिलाएं डर के मारे पानी से निकलने लगती हैं। तभी सांप एक महिला के नजदीक पहुंच जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस महिला के पास यह सांप पहुंंचता है, वह अपनी जगह से टस से मस नहीं होती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि सांप पानी के अंदर रेंगता हुआ इस महिला की ओर बढ़ता चला आ रहा है। इस दौरान कुछ लोग सांप को पानी में रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बढ़ता ही चला जाता है। तभी वह एक व्रती महिला की तरफ बढ़ जाता है, लेकिन महिला सांप को देखकर भी सामान भाव से कलश थामे पानी के अंदर ही खड़ी रहती है। एक बार वह अपनी हथेली में पानी लेकर सांप के ऊपर जरूर डालती है, लेकिन सांप तब भी उनकी ही तरफ आता है। चौंकाने वाली बात यह है कि सांप महिला के सामने से गुजर जाता है लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article