Viral Video: बेटा चीखता रहा.. मां को कच्चा चबाने की फिराक में था पालतू मगरमच्छ, सांसें थमा देने वाला वीडियो

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2024, 05:20 PM IST

Crocodile Attack Video: एक मगरमच्छ उसको खाना देने आई अपनी मालकिन पर ही हमला करता नजर आ रहा है। सबसे डरावनी बात यह है कि इस दौरान महिला का छोटा बेटा भी आस-पास मौजूद रहता है।

Crocodile Attack Video: मगरमच्छ को पानी का जल्लाद कहा जाता है। अपने इलाके में पाकर वह किसी का भी शिकार कर सकता है। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो ऐसे देखे होंगे, जिसमें वह शेर-चीते जैसे खूंखार जानवर का भी शिकार करता नजर आया होगा। कई बार मगरमच्छ अपने मालिकों पर भी हमला कर देता है। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ उसको खाना देने आई अपनी मालकिन पर ही हमला करता नजर आ रहा है।

crocodile attack video

मगरमच्छ का हमला (ट्विटर)

खाना देने आई महिला पर हमला कर देता है मगरमच्छ

सबसे डरावनी बात यह है कि इस दौरान महिला का छोटा बेटा भी आस-पास मौजूद रहता है। जैसे ही मगरमच्छ महिला पर हमला करता है, वैसे ही बेटा जोर-जोर से मां-मां चिल्लाने लगता है। वीडियो देखने में बहुत ही भयावह है। हम सभी जानते हैं कि मगरमच्छ जब किसी भी शिकार को अपने जबड़े में पकड़ता है तो वह तीन-चार बार अपनी जगह पर ही पलट जाता है। इससे उसका शिकार कई जगहों से टूट जाता है। ऐसा ही वह महिला के साथ करने की कोशिश करता है। देखें वीडियो-

End of Feed